भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान के अंतिम दौर में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल रूद्रपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए किच्छा बाईपास रोड स्थित मोदी मैदान में जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। मोदी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में भी इसी मोदी मैदान में विशाल जनसभा को सम्बोधित किया था जिसका असर पूरे उधम सिंह नगर में पड़ा और भाजपा को जिले की नौ में से आठ सीटों पर जीत हासिल हुई थी। इस बार भी कुछ इसी तरह की उम्मीद के साथ भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी की रैली का आयोजन किया गया। रैली की सफलता के लिए कई भाजपा नेता जोर शोर से तैयारी में जुटे हैं। जिले भर से पचास हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को रैली में लाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेवारियां दी गयी हैं। इधर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए कल से ही यहां एसपीजी से डेरा डाल लिया है। मोदी ग्राउण्ड में स्पेशल फोर्स के साथ ही एसटीएफ देहरादून, के अलावा सीआरपीएफ के जवान भी तैनात किये गये हैं। मोदी ग्राउण्ड के चारों ओर बैरिकेटिंग की जा रही है। साथ ही सुरक्षा के लिए अन्य जरूरी इंतजाम भी किये जा रहे हैं। बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दोहपर जनसभा में पहुंचेगंे। वे करीब डेढ़ बजे तक यहां जनसभा को सम्बोधित करेंगे




