Friday, September 4, 2026

मोदी की महारैली की सफलता के लिए किये हवन यज्ञ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल होने जा रही महारैली को निविघ्न संपन्न करने और रैली की सफलता के लिए मोदी ग्राउण्ड में भूमि पूजन और हवन यज्ञ किया गया। साथ बूथ स्तर पर भी कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ किये। मोदी ग्राउण्ड में हवन यज्ञ का आयोजन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की मौजूदगी में किया गया। आर्य समाज के पुरोहित प्रभात कुमार आर्य ने वैदिक मंत्रों के साथ हवन यज्ञ संपन्न कराया। इस दौरान अजय भट्ट समेत अन्य भाजपा नेताओं ने हवन यज्ञ में आहूति देते हुए महारैली के निर्विघ्न संपन्न होने और रैली के सफल होने की कामना की। इसके अलावा बूथ स्तर पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने शक्ति केन्द्र संयोजक और बूथ अध्यक्षों की मौजूदगी में आज पीएम मोदी की सभा की सफलता के लिए हवन यज्ञ आयोजित किये।

मोदी मैदान में हवन यज्ञ के दौरान केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक आध्यात्मिक और दिव्य व्यक्तित्व वाली शख्सियत हैं। उनका आगमन आगमन हमारे लिये सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मान की दृष्टि से देखता है और उन्हें एक महान नेता मानता है। ऐसी महान विभूति के कदम जहां भी पड़ते हैं वहां सब शुभ ही शुभ होता है। ऐसे महापुरूष के आगमन के लिए पूरे वातावरण को शुद्ध करने के उद्देश्य से आज जनसभा स्थल ही नहीं बल्कि रूद्रपुर के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ कर वातावरण को शुद्ध बनाने का काम किया है। हिंदू संस्कृति में किसी भी अच्छे काम से पूर्व हवन यज्ञ की परंपरा रही है और रूद्रपुर की जनता एक बार फिर भाजपा को जनादेश देकर अच्छा काम करने जा रही है इसी अच्छे काम की शुरूआत के निमित्त भी यह हवन यज्ञ किया गया है। अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह जनसभा ऐतिहासिक होगी। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जिले भर से इसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। यह रैली जिले में एक बार फिर भाजपा का परचम लहराने में अहम भूमिका निभायेगी।

इस दौरान जिला प्रभारी एवं रैली के सहसंयोजक राजेन्द्र बिष्ट, आशीष काला, विवेक सक्सेना, भारत भूषण चुघ, ललित मिगलानी, नेत्रपाल मौर्या, मनीष अग्रवाल,राहुल कुमार, अशोक सिंघल आदि भी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.