Friday, September 4, 2026

भाजपा में ही देवभूमि उत्तराखंड सुरक्षित: शिव अरोरा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। रुद्रपुर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने कहा कि भाजपा में ही देवभूमि का हित सुरक्षित है। कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी से बड़ा हिन्दुत्व कहीं और नहीं हो सकता, इसलिए लोग भाजपा को ही वोट दें।

अरोरा ने कहा कि भाजपा समग्र विकास कर सकती है। भाजपा के दृष्टिपत्र में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। महिलाओं के सशक्तिकरण की बात हो या स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की बात भाजपा करके दिखाएगी। कहा कि रुद्रपुर में ईडब्ल्यूएस आवास की योजना लागू करके गरीबों को मकान उपलब्ध कराए जाएंगे।

भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि वर्षों से अनसुलझी नजूल की समस्या का समाधान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर दिया। अब गरीब लोगों को मालिकाना हक देने के लिए कैंप वे लगवाएंगे और सारी औपचारिकताएं पूरी करा कर लोगों को मालिकाना हक दिलाएंगे। इसी तरह ट्रांजिट कैंप की दानपत्र की जमीनों के मुद्दे को सुलझाया जाएगा। इस दौरान के के दास ,अमन मंडल ,अखिल विस्वास ,मनु सरकार ,गौरांग सरकार ,विप्रो ढाली ,संतोष ,मनोज रॉय ,सुभास चंद्र सरकार ,उत्तम मंडल ,महादेव राय आदि शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.