Friday, September 4, 2026

निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल पर मुकदमा दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल लगातार जनता के बीच में जा रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं इस दौरान राजकुमार ठुकराल सार्वजनिक तौर पर धार्मिक टिप्पणी व धर्म बचाने की बात भी कर रहे हैं जिसके मद्देनजर रुद्रपुर कोतवाली मे निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल पर मुकदमा दर्ज किया है।

भाजपा से बागी निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल पर विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अपने भाषणों में धार्मिक टिप्पणी करने व धर्म बचाने का उच्चारण कर जनता को भड़काने के आरोप में राजकुमार ठुकराल के विरुद्ध कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा अपराध संख्या 85/2022 धारा 125 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 पंजीकृत किया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.