भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड आंदोलनकारी राज्य डॉ गणेश उपाध्याय पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ने अपने वक्तव्य में कहां कि, अत्यंत हर्ष हो रहा है कि गोला नदी पर 250 मीटर पीएससी पुल के निर्माण की मंजूरी 18 करोड़ 79 लाख रुपये की स्वीकृति के साथ हो गई है। यह परियोजना न केवल क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी, बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए भी रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी।
यह पुल सितारगंज से पंतनगर तक के मार्ग को सुगम बनाएगा, जिसमें शक्तिफॉर्म, तिलियापुर, धौराडाम और सूर्य नगर जैसे क्षेत्र शामिल हैं। मुझे याद है जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा थे, तब मैंने यह प्रस्ताव रखा था और उन्होंने इसे स्वीकृति भी दी थी। हालांकि, उनके कार्यकाल के बाद यह परियोजना लंबित हो गई। तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत जी से भी मैंने निवेदन किया था, लेकिन यह परियोजना पूरी नहीं हो पाई। इस पुल के निर्माण से न केवल क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा, बल्कि यह पिछड़े क्षेत्रों के लिए भी वरदान साबित होगा। धौराडाम जलाशय एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। वन विभाग के बड़े क्षेत्र में नए प्रतिष्ठानों की स्थापना से भविष्य में और अधिक विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी। जब कैबिनेट मिनिस्टर सौरभ बहुगुणा जी शांतिपुरी नंबर चार के जय ग्राम में आए थे, तब मैंने उन्हें यह बताया था कि यह परियोजना उनके पिताजी विजय बहुगुणा का एक सपना था। मैं उनका आभारी हूं कि उन्होंने इस परियोजना को स्वीकृति दी।




