Friday, September 4, 2026

यहां दुकानदार पर नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर में इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार पर पड़ोस में रहने वाली नौ वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने अभियुक्त की जमकर धुनाई कर दी, लेकिन वह मौका पाकर फरार होने में कामयाब रहा। [E बच्चों की देखभाल

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में चामुंडा मंदिर के पास एक नौ साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पास ही स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान का स्वामी वहां पहुंचा। वह बच्ची को बहला-फुसलाकर अपनी दुकान के अंदर ले आरोप है कि दुकान के अंदर उसने मासूम दुष्कर्म का प्रयास किया।

बच्ची के विरोध करने और किसी तरह उसके चंगुल से छूटने के बाद रोती बिलखती बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। मासूम की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। देखते ही देखते तमाम लोग इकट्ठा हो गए और भारी संख्या में लोग दुकान पर जा धमके। दुकानदार को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी।

हालांकि, हंगामे और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर अभियुक्त मौका मिलते ही वहां से भाग गया। लोगों का कहना घटना के तुरंत बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई थी लेकिन काफी देर बाद पुलिस आई जिससे अभियुक्त को भागने का मौका मिल गया। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने कहा कि पुलिस को इस संबंध में पहले कोई सूचना नहीं थी। सीओ विभव सैनी ने कहा कि तहरीर के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.