भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी मीना शर्मा का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। उन्होंने अपना समर्थकों सहित इंदिरा कॉलोनी में जनसंपर्क किया जहां तमाम महिलाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। महिलाओं के स्वागत से रुद्रपुर विधानसभा सीट से कांग्रेसी प्रत्याशी मीना शर्मा अभिभूत हो गई और सभी का आभार जताया ।उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी महिलाओं की हितैषी है और महिलाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयास करती रहती है ।उन्होंने कहा कि इस बार रुद्रपुर की जनता परिवर्तन करेगी जो महिलाओं के बलबूते से ही सफल हो पाएगा। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र की अनेक समस्याएं हैं जिनका प्राथमिकता से निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर की जनता अब विपक्षियों की साजिश में नहीं फसने वाली और इस बार कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी। इस दौरान उन्होंने इंदिरा कॉलोनी में घर घर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांगा इस मौके पर पूर्व सभासद इंद्रजीत सिंह, सुशील गाबा ,राजकुमार सीकरी, ममता रानी, हरेंद्र चौधरी, खगौपति विश्वास ,अशोक मंडल, गौतम घरामी, विकास विश्वास, संजय आईस, जयदेव मदक, गौतम मदक,विमल घरामी, विधान सरकार, उर्मिला पाल, हेमलता मजूमदार आदि मौजूद थे।




