Friday, September 4, 2026

आईआईटी के पूर्व छात्र ने दान किए 10 करोड़, बनेगा नया छात्रावास टॉवर, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। आईआईटी कानपुर में 10 करोड़ से छात्रों के लिए हॉल ऑफ रेजिडेंस-15 में बनने वाले आवासीय टॉवर का निर्माण किया जाएगा। यह राशि संस्थान के पूर्व पूर्व छात्र डॉ. नरेश चंद गुप्ता और उनकी पत्नी निधि गुप्ता की ओर से दान की गई है। टावर का नाम डॉ. नरेश चंद्र गुप्ता के नाम पर रखा जाएगा। डॉ. गुप्ता 1988 में संस्थान से कंप्यूटर साइंस से पासआउट हैं।

आईआईटी में लगातार बढ़ रही छात्र संख्या को देखते हुए करीब एक हजार छात्रों के लिए चार टॉवर वाले नए छात्रावास का निर्माण प्रस्तावित है। नए आवासीय परिसर में छात्रों के लिए आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिनमें अध्ययन कक्ष, मनोरंजन क्षेत्र, भोजनालय, लाउंज और दिव्यांगजन-अनुकूल व्यवस्था शामिल हैं। यहां सौर ऊर्जा, वर्षा जल संचयन और ऊर्जा-कुशल तकनीक रहेगी। डॉ. नरेश चंद गुप्ता ने आईआईटी से स्नातक करने के बाद अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड से उच्च शिक्षा प्राप्त की। वह एडोबी इंडिया के संस्थापक भी रहे हैं।

उनके नेतृत्व में कंपनी ने वैश्विक स्तर पर कई प्रमुख सॉफ्टवेयर उत्पाद विकसित किए। डॉ. गुप्ता ने कहा कि उन्हें ऐसे वातावरण के निर्माण में सहयोग देकर गर्व है, जहां छात्र सीखने और नवाचार के नए आयाम स्थापित कर सकें। आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.