Saturday, September 5, 2026

महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण सोबती का हुआ निधन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। महाभारत सीरियल में ‘भीम’ की भूमिका निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती नहीं रहे. वह काफी समय से बीमार चल रहे थे. प्रवीण कुमार सोबती ने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है. पंजाब से ताल्लुक रखने वाले प्रवीण ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया था. प्रवीण कुमार पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे. निधन से पहले प्रवीण कुमार सोबती आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। महाभारत’ में भीम के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था. उन्होंने मदद के लिए सरकार से गुहार भी लगाई थी. उन्होंने खेल की दुनिया में भी लहराया था परचम. एक्टिंग में आने से पहले प्रवीण एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे. वह एशियाई खेलों में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य जीत चुके थे. उन्होंने एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल हासिल करके देश का नाम रोशन किया था. उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था. खेल की दुनिया में नाम कमाने के बाद उन्हें सीमा सुरक्षा बल (BSF) की नौकरी भी मिली थी लेकिन कुछ साल बाद प्रवीण कुमार सोबती ने एक्टिंग करने का मन बनाया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. ऊँची डील डौल वाले और काफी मिलनसार ब्यक्ति थी प्रवीण कुमार. खेलों में काफी इंट्रेस्ट लेते थे.खुद भी अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे थे.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.