Saturday, September 5, 2026

भाजपा को ठुकरा कर दर्जनों युवा हुए कांग्रेस में शामिल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,किच्छा। कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ को चुनाव में मिल रहे अपार समर्थन को देखते हुए भाजपा को ठुकरा कर कांग्रेस में होने का युवाओं का सिलसिला लगातार जा रही है। बड़ी तादाद में भाजपा युवा कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने भाजपा को अलविदा कहते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया।

कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारीयों के समक्ष राहुल राठौड़, मनीष बजाज , दिनेश राज कोली की अगुवाई में सैकड़ों युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा को ठुकरा कर कांग्रेस में आस्था जताते हुए कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण क़ी। वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारीयों ने कांग्रेस का दामन थामने वाले युवा मतदाताओं का फूल माला बना कर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए युवाओं ने कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ को भारी मतों से विजयश्री दिलाने का संकल्प लेते उनके चुनाव प्रचार में जुट गए। इस मौके पर और किंन्नू शुक्ला,ब्लॉक प्रमुख मेजर सिंह, गौरव बेहड़,जितेंद्र संधू, सभासद हसीब अंसारी, गौरव अरोरा,किंन्नू शुक्ला, साहिब संधू,विक्रम कोरंगा आदि थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.