Friday, September 4, 2026

धामी सरकार का सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन जारी, अवैध मजार हटाई

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में उधम सिंह नगर जिले की जसपुर तहसील के अहमदनगर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बनी एक कथित अवैध मजार को शनिवार सुबह प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। प्रशासन का कहना है कि नोटिस जारी किए जाने के बावजूद निर्माण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई।

उधम सिंह नगर जिले के अहमदनगर क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई को प्रशासन ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान का हिस्सा बताया है। अधिकारियों के अनुसार, जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बनी अवैध धार्मिक संरचनाओं का सर्वे कराया गया था। सर्वे के दौरान संबंधित मजार को सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण के रूप में चिन्हित किया गया।

प्रशासन ने बताया कि करीब तीन सप्ताह पहले संबंधित स्थल पर नोटिस चस्पा कर दो सप्ताह के भीतर भूमि स्वामित्व एवं निर्माण से जुड़े वैध थे।

दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कोई दावा या वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद शनिवार सुबह राजस्व और प्रशासनिक टीम ने पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से संरचना को हटा दिया। जसपुर के उप जिलाधिकारी राहुल शाह ने बताया कि कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार की गई। उन्होंने कहा कि मजार के भीतर किसी प्रकार के अवशेष नहीं मिले। संरचना हटाने के बाद भूमि को समतल कर सरकारी कब्जे में ले लिया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्यभर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों और अवैध धार्मिक संरचनाओं के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सरकार के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में करीब 600 अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटाया गया है, जबकि लगभग 13 हजार एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि अतिक्रमणकारियों को स्वयं कब्जा हटाने का अवसर दिया जा रहा है, अन्यथा प्रशासन कानून के प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई करेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.