Friday, September 4, 2026

सीटी का लॉकेट पर हमला,विरोध में धरना में बैठे पर भाजपा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। सांसद लॉकेट चटर्जी के काफिले पर ग्राम सुंदरपुर में विधायक राजकुमार ठुकराल के समर्थकों ने न सिर्फ हमला किया, बल्कि सांसद को घेर  कर सीटियां बजाई गई। यही नहीं भाजपा समर्थक एक बंगाली युवक को कार से उतार कर बुरी तरह पीटा गया। इस घटना के विरोध में धरने पर बैठीं भाजपा सांसद चटर्जी ने कहा कि विधायक राजकुमार ठुकराल निरंतर उन्हें टारगेट कर रहे हैं। उन्होंने हमलावरों की गिरफ्तारी होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया।

भाजपा सांसद एवं उत्तराखंड चुनाव की सह प्रभारी लॉकेट  आज डोर टू डोर जनसंपर्क के लिए बंगाली बहुल्ल ग्राम सुंदरपुर पहुंची थी। वहां ठुकराल समर्थक राजेश बजाज व अन्य ने सांसद को घेर लिया और सीटियां बजाकर छेड़छाड़ करने की कोशिश की। हालांकि भाजपा समर्थकों ने राजेश बजाज से कहा कि वे अपना प्रचार करें और उन्हें अपना काम करने दें, मगर ठुकराल समर्थक शोर शराबा करते रहे। आरोप है कि ग्राम सुंदरपुर में विधायक के समर्थकों ने बंगाली समाज के सुब्रत बाछाड़ को कार से उतार कर बुरी तरह पीटा। इसके विरोध में सांसद लाकेट चटर्जी समेत बड़ी तादाद में बंगाली समाज के लोग धरने पर बैठ गए।

कहा कि विधायक लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं। बंगाली समाज में महिलाओं को देवी स्वरूप में माना जाता है। बंगाली समाज की महिलाओं का खुलेआम अपमान किया जा रहा है। बंगाली समाज के युवक पर जानलेवा हमला किया गया। कहा कि जब तक हमलावर गिरफ्तार नहीं होंगे तब तक धरना जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.