Friday, September 4, 2026

रुद के रूप में शिव आए हैं बनी बहस का मुद्दा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने शिव के अवतार रुद्र के नाम से मशहूर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा के लिए वोट मांग कर कडाके की ठण्ड में गर्मी का अहसास करा दिया। भोजपुरी स्टार ने रुद्रपुर का मतलब मतदाताओं को अपने आराध्य देव शिव शंकर की व्याख्या करके समझाया। यानी रुद्र के इस शहर ने रुद्र के रूप में ही शिव को बुलाया है। सांसद मनोज तिवारी रुद्रपुर में रुद्र के रूप में शिव को बुलाने का जिक्र करके जनता के बीच नयी बहस छेड़ गये हैं। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में अब बहस हो रही है कि ठुकराल का टिकट कटने के पीछे ऊपर वाले यानी ईश्वर की ही इच्छा है। शायद ईश्वर भी चाहते हैं कि बदजुबान, अधर्मी, ढोंगी , पाखंडी और मां बता कर माँ के खंजर घोंपने वाले की शक्ति छीण की जाए। शायद यही ईश्वर की इच्छा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.