Friday, September 4, 2026

राहुल गांधी ने दिलाया भरोसा सरकार बनने पर होगा समस्याओं का समाधान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। किच्छा में आयोजित उत्तराखंडी किसान स्वाभिमान संवाद कार्यक्रम में पहुंचे पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पार्टी प्रत्याशियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राहुल गांधी ने किसानों को काले कानूनों को वापस करा जो जीत हासिल की, इसकी बधाई। किसान अन्न ही नहीं बल्कि देश को सही रास्ता दिखाने का काम किया। देश को दो हिस्सों में बांटने काम भाजपा की सरकार कर रही है। देश के 40 फीसदी लोगों के पास बराबर धन है और अन्य में आम आदमी जिन्हें मंहगाई की मार झेलनी पड़ रही हैं, बेरोजगारी की समस्या बनी हुई है। देश में प्रधानमंत्री नहीं बल्कि राजा है,जो निर्णय लेता, सुनता नहीं। उन्होंने यूपीए सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उस समय बैंकों के द्वार खुले थे और इस समय बैंकों के द्वार भी बंद है। राहुल ने कहा कि किसान देश की रीढ़ है। किसानों के लिए दरबाजे खुलें है। कांग्रेस ऐसा नहीं करेगी,उस दिन कांग्रेस का अश्वस्त समाप्त हो जायेगा। राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी और वहां का सीएम पार्टी द्वारा जारी घोषणा को लागू करेंगे। राहुल गांधी ने मौजूद किसानों को भरोसा दिलाया। उन्होंने केन्द्र की सरकार पर जमकर हमला बोला। इससे लालकुआं से पार्टी प्रत्याशी व पूर्व सीएम हरीश रावत ने जवाहर लाल नेहरू, गोविन्द बल्लभ पन्त समेत अन्य स्वतंत्रता सेनानी के योगदान पर प्रकाश डाला। रावत ने राहुल गांधी को आश्वस्त किया।  राहुल गांधी ने दिलाया भरोसा सरकार बनने पर होगा समस्याओं का समाधान कि उत्तराखंड में पार्टी की सरकार बना कर देने का काम पार्टी कार्यकर्ता के साथ साथ जनता बनायेंगे। बिजली मुफ्त, बढ़े हुए बिजलो को माफ किया जायेगा। खाली पदों को भरा जाएगा। स्वास्थ्य सेवा को घर घर भेजेंगे। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि किसान ही देश की रीढ़ है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकारी संपत्ति को बेचने का काम कर रही है। किसानों की एकता के चलते बनाएं गये काले कानूनों को वापस लिया। केन्द्र की भाजपा सरकार किसानों पर काले कानूनों को जबरन थोपना चाहती थी। कांग्रेस का जारी घोषणा को लागू किया जाएगा। कांग्रेस रोजगार देगी। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिं, प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने भी संबोधित किया। किच्छा प्रत्याशी तिलक राज बेहड ने राहुल गांधी को सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम के समापन पर सभी का आभार जताया। संचालन प्रकाश जोशी ने किया। कार्यक्रम में रुद्रपुर मीना शर्मा, सितारगंज नवतेज पाल सिंह, खटीमा भुवन कापड़ी, गदरपुर प्रेमानंद महाजन, बाजपुर यशपाल आर्य, हल्द्वानी से प्रत्याशी सुमित ह्रदेश, कालाढूंगी से प्रत्याशी महेश शर्मा,रामनगर से डा महेंद्र पाल आदि प्रत्याशी के अलावा जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा,जिला कार्यवाहक हिमांशु गाबा, रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, किच्छा पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, गणेश उपाध्याय, गुलशन सिंधी,सरवरयार खान,राजेश प्रताप सिंह, अरुण तनेजा,फिरदौस सलमानी, राकेश खुराना,विजय यादव, नजाकत खांन,फिरासत खांन, देवेन्द्र शाही, निशांत शाही आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.