भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 17 जून को कोटा राजस्थान में छात्रों की गूंज संवाद कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित किया और कहा की युवा देश का भविष्य है और युवाओं की सफलता ही देश की सफलता है।
लेकिन जिस प्रकार से पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं वह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। जारी बयान में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने कहा की नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश की युवाओं को लेकर सदैव उन्हें जागरुक करते हैं क्योंकि आने वाला कल देश के युवाओं का है। लेकिन केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है इसलिए पिछले दिनों नीट के पेपर लीक हो गए। जिससे हताशा में आकर कई युवाओं ने अपनी जान दे दी। उन्होंने कहा कि देश का शिक्षा व्यवस्था वसूली तंत्र बन चुका है। उन्होंने कहा अब महाराष्ट्र में भी पेपर लीक हो गए जो यह दर्शाता है की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं और निरंतर पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि यह जानकारी सामने आई है कि 1000 युवाओं में सिर्फ 12 युवा ही रोजगार पाते हैं ऐसे में प्रतीत होता है कि आज युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि कि केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और जनता का निरंतर विश्वास खो रही है। भाजपा सरकार में युवाओं से लेकर हर वर्ग का व्यक्ति अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है जो लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है।




