Saturday, September 5, 2026

बदजुबानी का बदला लेगा बंगाली समाजः शिव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर । भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने मुखर्जीनगर में डोर टू डोर जनसंपर्क कर बंगाली समाज का भारी समर्थन जुटाया और नुक्कड़ सभा में बंगाली समाज और महिलाओं का अपमान करने वाले को सबक सिखाने की अपील की।

प्रचार के दौरान शिव अरोरा ने कहा कि चुनाव मैदान में एक ऐसा प्रत्याशी है जिसने न सिर्फ मां शब्द को कलंकित किया है बल्कि हिंदुत्व और हिंदुओं की भावनाओं को भी ठेस पहुंचायी है। ऐसे जनप्रतिनिधि को खुद को हिुंदुवादी कहने का कोई अधिकार नहीं है। श्री अरोरा ने कहा कि हिंदुत्व को गाली देने वाले और महिलाओं का अपमान करने वाले कैसे हिंदु समाज के हितैषी हो सकते हैं यह जनता को खुद तय करना है। हिंदुत्व को गाली देने का वीडियो रूद्रपुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की जनता देख चुकी है और अच्छी तरह समझ चुकी है कि ये किस मानसिकता के लोग है।

भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा हिंदुओं की सच्ची हितैषी है इसका प्रमाण पत्र देने की किसी को जरूरत नहीं। भाजपा का एक एक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रेम की भावना से ओतप्रोत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदुत्व का पूरे विश्व में गौरव बढ़ाया है। उन्हें आदर्श बताने का ढोंग रचकर आज जो अपना उल्लू सीधा करने की कोशिश कर रहे हैं ऐसे स्वार्थी तत्वों से पूरे समाज को खतरा है। शिव अरोरा ने कहा हिंदुत्व का चोला ओढ़कर हिंदुत्व को ही गाली देने का नाटक अब नहीं चलने वाला। भाजपा को भी अब लग रहा है कि ऐसी संकीर्ण मानसिकता वाले व्यक्ति को सियासी मुकाम तक पहुंचाना पार्टी की सबसे बड़ी गलती थी। 25 साल तक जिसने भाजपा के सहारे खुद को फर्श से अर्श तक पहुंचाया आज वह उसी पार्टी की जड़ खोद रहा है। श्री अरोरा ने कहा कि बंगाली समाज को बरगलाकर उनसे सहानुभूति लेने की नीति अब नहीं चलने वाली। खुद को बंगाली समाज का रहनुमा बताने वाले ने पिछले दिनों बंगाली समाज की सांसद लाकेट चटर्जी के खिलाफ अपशब्द बोलकर जो घृणित मानसिका का परिचय दिया उसका बदला बंगाली समाज आगामी 14 फरवरी को कमल के फूल का बटन दबाकर लेगा। श्री अरोरा ने कहा बंगाली समाज के हित भाजपा में ही सुरक्षित है। अन्य दलों और लोगों ने हमेशा इस समाज को छलने की कोशिश की है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी बंगाली समाज का कभी भी अहित नहीं कर सकती। उन्होंने प्रदेश के समग्र विकास और नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए आगामी 14 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

इस अवसर पर मण्डी समिति अध्यक्ष के के दास, विजय रे, रतन दास, विधान पांडे, शंकर विश्वास, अर्जुन, अर्जुन गंगवार, सुरेश, संजीव, पंकज, संजू, नारायण आदि सहित कई लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.