Saturday, September 5, 2026

पुलिस ने यहां 03 अवैध शस्त्र और 65 कारतूस के साथ 3 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। एसटीएफ. व जनपद ऊधमसिंह नगर पुलिस के ज्वाइंट ऑप्रेशन में कल रात्रि काशीपुर क्षेत्र से 03 अभियुक्त 03 अवैध शस्त्र(सेमीऑटोमैटिक पिस्टल) और 65 (.30व.32बोर) कारतूस व 3 कूटरचित(फर्जी) लाइसेंस के साथ गिरफ्तार*

♦️ *एसटीएफ द्वारा एक माह से की जा रही गोपनीय जानकारी/जांच के उपरान्त कल जनपद ऊधमसिंह नगर की काशीपुर कोतवाली में उत्तर प्रदेश से निर्गत दर्शाए गए 10 फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।*

♦️ *जनपद शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश से निर्गत दर्शाए गए शस्त्र लाइसेंसों के आधार पर काशीपुर स्थित गन हाउस से किये गये थे शस्त्र क्रय*

♦️*एसटीएफ. फर्जी शस्त्र लाईसेन्स के सम्बन्ध में पूर्व में 02 अभियोग पंजीकृत कराकर संलिप्त 02 अभियुक्तों को भेज चुकी है जेल*

♦️ *बाहरी राज्यों से फर्जी लाइसेन्स बना कर उत्तराखंड में अवैध शस्त्र लेकर फर्जी लाइसेन्स को सही बनवाकर इस्तेमाल करने वाले है स्पेशल टास्क फोर्स के रडार पर, अभी भी फर्जी शस्त्र धारक कर सकते अपना वेपन पुलिस के सामने सरेंडर : एसएसपी STF*

 

मा० मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” के विजन तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एवं सत्यता की जांच के उपरान्त कल जनपद ऊधमसिंह नगर की काशीपुर कोतवाली में FIR No 213/2026 u/s 318(4), 338,336(3),340,61(2), 3(5),111 BNS 2023 पंजीकृत कराया गया था उसी मुकदमें की विवेचना के क्रम में कल देर रात्रि उत्तराखण्ड एसटीएफ व जनपद ऊधमसिंह नगर पुलिस ने ज्वाइंट ऑप्रेशन में कार्यवाही करते हुए काशीपुर क्षेत्र से 03 अभियुक्तों को 03 अवैध शस्त्र , कारतूस व फर्जी लाइसेंस के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

एसटीएफ को प्राप्त गोपनीय सूचनाओं के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया था कि राज्य में बड़ी संख्या में ऐसे शस्त्र लाइसेंस प्रचलन में हैं, जो *बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर उत्तराखण्ड की शस्त्र पंजिकाओं में दर्ज किए गए हैं तथा जिनमें फर्जीवाड़े एवं अनियमितताओं की संभावना है। इसी क्रम में एसटीएफ द्वारा विगत लगभग दो माह से विभिन्न राज्यों के जिलाधिकारी कार्यालयों एवं शस्त्र लाइसेंस निर्गमन प्राधिकारियों से हजारों शस्त्र लाइसेंसों का विवरण प्राप्त कर सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।*

*उल्लेखनीय है कि इस अभियान के अंतर्गत एसटीएफ द्वारा पूर्व में भी फर्जी शस्त्र लाइसेंसों के संबंध में 02 अभियोग पंजीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। पूर्व की कार्रवाई में एक अभियुक्त के कब्जे से फर्जी शस्त्र लाइसेंस, अवैध सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल तथा कारतूस भी बरामद किए गए थे।*

 

*प्रकरण*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ श्री अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ. द्वारा बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर उत्तराखण्ड की शस्त्र पंजिकाओं में दर्ज किए गए शस्त्र लाईसेन्सों में अनियमितता/फर्जी होने की संभावना के दृष्टिगत जांच की जा रही है। जांच के क्रम में जनपद ऊधमसिंहनगर में संचालित अवैध एवं कूटरचित शस्त्र लाइसेंसों के संबंध में भी महत्वपूर्ण तथ्य प्रकाश में आए हैं। *जांच में पाया गया कि नौशाद हुसैन सहित 10 व्यक्तियों द्वारा जनपद शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश से निर्गत दर्शाए गए शस्त्र लाइसेंसों के आधार पर काशीपुर स्थित गन हाउस से शस्त्र क्रय किए गए थे। एसटीएफ द्वारा संबंधित शस्त्र लाइसेंसों, शस्त्र क्रय-विक्रय अभिलेखों, सत्यापित प्रतियों एवं अन्य दस्तावेजों का परीक्षण किया गया तथा जिलाधिकारी कार्यालय शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश से अभिलेखीय सत्यापन कराया गया। प्राप्त आख्या में यह तथ्य प्रकाश में आया कि संबंधित व्यक्तियों के नाम से कोई शस्त्र लाइसेंस निर्गत नहीं किया गया था तथा प्रस्तुत लाइसेंसों के क्रमांक अन्य व्यक्तियों के नाम पर निर्गत पाए गए। इस प्रकार प्रस्तुत शस्त्र लाइसेंस प्रथम दृष्टया कूटरचित एवं फर्जी पाए गए।*

उपलब्ध साक्ष्यों एवं जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर एसटीएफ द्वारा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कल काशीपुर कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराया गया। उसी अभियोग में देर रात्रि 03 लोगों को अवैध शस्त्र , कारतूसों व कूटरचित शस्त्र लाइंसेंस के साथ गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने बताया कि राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए हजारों शस्त्र लाइसेंसों एवं उनके धारकों का सत्यापन जारी है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे भी लगातार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं तथा ऐसे मामलों में उत्तराखण्ड पुलिस “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।

एसटीएफ द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को फर्जी अथवा संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो वह तत्काल एसटीएफ को अवगत कराएं, सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा।

*एसटीएफ से संपर्क हेतु मो.नं. 9412029536*

गिरफ्तार अभियुक्तः-

1.नौशाद हुसैन पुत्र लियाकत हुसैन निवासी मोहला थाना साबिक काशीपुर जिला उधम सिंह नगर – बरामदगी 1 पिस्टल 30 बोर 28 कारतूस व कूटरचित लाइसेंस

2 . जतिन कांडपाल पुत्र पूरन चन्द्र कांडपाल निवासी चामुंडा मंदिर थाना काशीपुर उधम सिंह नगर – बरामदगी 1 पिस्टल 32 बोर , 18 कारतूस व कूटरचित लाइसेंस

3. अजीम पुत्र नन्हे पहलवान निवासी ग्राम व् पोस्ट सिन्धोली जनपद शाहजहाँ पुर उत्तरप्रदेश हाल निवासी थाना काशीपुर उधमसिंह नगर उत्तराखंड – 1 पिस्टल 30 बोर , 19 कारतूस व कूटरचित लाइसेंस

एसटीएफ उत्तराखण्ड टीमः-

1. निरीक्षक एम0पी0सिंह

2. निरीक्षक अरुण कुमार

3. उ0नि0 जगदीप नेगी

4. उ0नि0 प्रकाश भगत

5. अ0उ0नि0 सत्येन्द्र गंगोला

6. हे0का0 गोविन्द बिष्ट

7. हे0का0 रियाज अख्तर

8. का0 गुरवंत सिंह

9. हे0का0 सुरेन्द्र सामंत

10. का0 सोनू पाण्डे

11. हे0का0 चालक संजय कुमार

जनपद ऊधमसिंह नगर टीमः-

1. उ0नि0 सुनील सुतेड़ी

2. हेड कानि0 71 ना0 पु0 दीपक कुमार

3.कानि0 33 ना0पु0 हरीश गोस्वामी

4. चालक ललित चौधरी

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.