Saturday, September 5, 2026

किच्छा से निर्दलीय लड़ेंगे अजय तिवारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी रुद्रपुर : भाजपा से टिकट न मिलने से आहत अजय तिवारी किच्छा विधानसभा से निर्दलीय ताल ठोकेंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने इसकी घोषणा भी कर दी। अजय तिवारी ने कहा कि वह पिछले करीब 10 सालों से जनता के बीच सेवक के रूप में काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी से उन्हें टिकट का भरोसा था लेकिन उनका टिकट काट दिया गया।अजय तिवारी ने कहा कि पिछले 10 सालों में किच्छा का कितना विकास हुआ है, यह विधायक खुद जानते हैं। उन्होंने कहा कि समर्थकों ने उन्हें एक स्वर से चुनाव लड़ाने का वादा किया है और किच्छा की जनता पर उन्हें पूरा भरोसा है कि वह उन्हें मौका देगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.