Saturday, September 5, 2026

तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,शक्तिफार्म। तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम निर्मलनगर निवासी 26 वर्षीय हर्षित साना पुत्र हरेंद्र साना गुरुवार से लापता था।

शनिवार को मवेशी चराने गए एक व्यक्ति ने बैगुल नदी के किनारे सिडकुल फेस-2 क्षेत्र में एक शव पेड़ से लटका देखा। उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त हर्षित साना के रूप में की और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के अनुसार, हर्षित का विवाह चार माह पूर्व हुआ था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत था। उसके पिता गांव में दुकान चलाते हैं। इकलौते पुत्र की मौत खबर से परिवार में कोहराम मचा है।

पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शक्तिफार्म चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.