Friday, September 4, 2026

भाजपा जिलाध्यक्ष अरोरा के निर्देशन में घर घर पहुंचे कार्यकर्ता, भाजपा के पक्ष में बनाया माहौल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। आगामी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दिन रात एक किये हुए है। रुद्रपुर विधानसभा के रम्पुरा क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के निर्देशन पर शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच पहुंचकर डोर टू डोर जनसंपर्क किया और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर आगामी 14 फरवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। प्रदेश को मजबूत करने व देश को सुरक्षित रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व जरुरी है। जिसके लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करना अति आवश्यक है। वहीं रम्पुरा क्षेत्र में भाजपा को लेकर भारी उत्साह है और क्षेत्रवासियों का कहना है कि भाजपा को मजबूत करने के लिए आगामी 14 फरवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान कर पार्टी को मजबूत किया जायेगा। जिससे पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सुशील यादव, धर्म सिंह कोली, सुनील यादव, गिरिश पाल, विपिन कोली, राज कोली, महेश कोली, सोनू वर्मा, मयंक कक्कड़, शिवकरन कोली, त्रिलोक कोली, निक्कू कोली रविन्द्र सिंह , ललित बिष्ठ व अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.