Saturday, September 5, 2026

आईएनएस रणवीर में धमाका, तीन जवान शहीद, जांच के दिए गए आदेश

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मुंबई में युद्धपोत INS रणवीर (INS Ranvir) में ब्लास्ट हुआ है. मंगलवार देर शाम आईएनएस रणवीर में ब्लास्ट होने से भारतीय नौसेना (Indian Navy) के 3 जवान शहीद हो गए, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं. भारतीय नौसेना के अधिकारी ने ब्लास्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आईएनएस रणवीर पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था. इसी दौरान आईएनएस रणवीर में ब्लास्ट हुआ है. नौसेना के अधिकारी ने कहा कि जहाज के चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया. फिलहाल इस ब्लास्ट में किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि आईएनएस रणवीर में ब्लास्ट कैसे हुआ, इसकी जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.