Friday, September 4, 2026

दुकानदार ने मोबाइल चोरी करते युवक को रंगे हाथों पकड़ा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर- खालसा मोबाइल शॉप लगातार चोरों के निशाने पर रही है ।इस दुकान पर पिछले कई वर्षों में चोरों ने धावा बोलकर लाखों के मोबाइल चुरा लिए हैं लेकिन अब तक पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर पाई ।थक हार कर दुकान स्वामी पूर्व सभासद इंद्रजीत सिंह पिछले कई वर्षों से खुद ही अपनी मोबाइल शॉप के पहरेदार बन गए हैं। और लगातार पिछले 5-7 वर्षों से रात रात भर दुकान की पहरेदारी करते हैं। जिसके चलते लोगों ने उन्हें साइको तक कहना शुरू कर दिया था ।लेकिन यह इंद्रजीत सिंह का ही जुनून था कि एक ना एक दिन वह चोर को रंगे हाथों पकड़ लेंगे ।जिसका नतीजा गत रात्रि को देखने को मिला कि जब एक चोर ने फिर दुकान में चोरी करने का प्रयास किया और इंद्रजीत सिंह ने उसे चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया। इंदिरा कॉलोनी के पूर्व सभासद इंद्रजीत सिंह की मुख्य बाजार में प्रवेश करते ही खालसा मोबाइल शॉप के नाम से दुकान है ।इस दुकान पर लगभग 5 वर्ष पूर्व चोरों ने धावा बोलकर माल उड़ा लिया था। थोड़े समय बाद चोरों ने फिर इस दुकान को निशाना बनाया और लगभग 20 लाख का मोबाइल और अन्य सामान उड़ा लिया था। चोरों ने पुनः इस दुकान को अपना निशाना बनाया था। पुलिस ने सभी मामले तो दर्ज किए लेकिन आज तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई। उसके बाद से पूर्व सभासद इंद्रजीत सिंह ने ठान लिया कि वह कभी ना कभी इस दुकान को निशाना बनाने वाले को धर दबोचेगे।और पिछले 5 वर्षों से वह लगातार रात्रि को दुकान की पहरेदारी करते हैं। उन्होंने बताया कि आज प्रातः 4:00 बजे उन्हें दुकान में कुछ आहट मिली। समीप ही नगर निगम के कर्मचारी थे जब दोनों ने छानबीन शुरू की तो कुछ कटने की आवाज आई। जिस पर इंद्रजीत सिंह ने फोन कर अपने बेटों को बुला लिया और दुकान की घेराबंदी कर ली। तभी दुकान की छत से एक चोर कूदकर भागने लगा ।जिसे इंद्रजीत सिंह और उसके बेटों ने धर दबोचा और मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने चोर को अपनी हिरासत में ले लिया ओर मौके से दुकान काटने के औजार भी बरामद कर लिए। इंद्रजीत सिंह ने कहा कि वर्षों की मेहनत का यह सिला मिला है कि उन्होंने मौके से रंगे हाथ चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है अब पुलिस मामले का खुलासा करें ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.