Friday, September 4, 2026

रुद्रपुर में स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान शुरू, कई क्षेत्रों में तय हुई तिथियां

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। नोडल इंजीनियर इनचार्ज स्मार्ट मीटरिंग रुद्रपुर मंडल विद्यु परीक्षण खंड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि संचार नेटवर्क वाले क्षेत्रों में सभी विद्युत उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित समय-सीमा एवं भारतीय मानकों के अनुरूप स्मार्ट मीटर के साथ बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि रुद्रपुर मंडल के अंतर्गत उपभोक्ताओं के परिसरों में स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य दो चरणों में किया जाएगा। फेज-1 के तहत 25 मई को खेड़ा, 28 मई को पहाड़गंज, 30 मई को भूत बंगला, 3 जून को सेठिया मेन मार्केट तथा 5 जून को प्रीत विहार में कार्य शुरू किया जाएगा इसी प्रकार फेज-2 में 8 जून ‘को’ रम्पुरा, 11 जून को आवास विकास, 15 जून को ट्रांजिट कैम्प, 18 जून को जय नगर तथा 22 जून को छत्तरपुर गांव में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य प्रारंभ होगा।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि यह कार्य जनहित एवं विद्युत व्यवस्था के आधुनिकीकरण को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। उन्होंने स्मार्ट मीटर स्थापना के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा कार्य को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन और आम जनता से सहयोग की अपील की है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.