Friday, September 4, 2026

पर्वतीय जन सहयोग समिति ने किया पदक विजेता कराटे खिलाड़ियों को सम्मानित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उधम सिंह नगर। 17 जनवरी 2022 को सामाजिक संगठन पर्वतीय जन सहयोग समिति ने राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। गौरतलब है कि गत माह दिसंबर में नानकमत्ता स्थित दक्ष स्पोर्ट्स एकेडमी के कराटे खिलाड़ी राजस्थान कोटा में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने गए थे, जहां एकेडमी के कराटे खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण एवं रजत पदक अपने नाम किए।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक संगठन पर्वतीय जन सहयोग समिति के शिष्टमंडल समिति के अध्यक्ष व पूर्व एनएसजी कमांडो मनोज चंद, महासचिव बसंत वल्लभ पंत, कोषाध्यक्ष कैलाश चंद, व उपाध्यक्ष शंकर सिंह बसेरा सहित सभी ने  खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर पदक पहनाकर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में कंचन बसेड़ा, रोहन रंशवाल, अमन रंशवाल, प्रिंस जोशी, अनु शामिल रहे।

इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पर्वतीय जन सहयोग समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व एनएसजी कमांडो मनोज चंद ने कहा कि खेल ना केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक है, बल्कि खेल अब रोजगार का प्रमुख साधन बनता जा रहा है। और आगे कहा कि भविष्य में सेना भर्ती के लिए भी जूडो और कराटे का प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिए जाने की संभावना है साथ ही समिति के महासचिव बसंत बल्लभ जोशी ने कहा कि मार्शल आर्ट न सिर्फ एक गेम है बल्कि यह आत्मरक्षा की कला भी है, उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आत्मरक्षा की इस कला को हर किसी को सीखना चाहिए।

इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष शंकर बसेड़ा, कोषाध्यक्ष कैलाश चंद, पूजा डांगी, दक्ष स्पोर्ट्स एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक किशोर डांगी, सुभाष चंद, डेविड कुमार, ऋषि पाल भारती, राजीव राना, सुखदेव सिंह सहित अनेकों गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.