Saturday, September 5, 2026

हरक सिंह रावत के करीबी बलदेव राज छाबड़ा भी छोड़ेंगे भाजपा, कांग्रेस में करेंगे घर वापसी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी रुद्रपुर। पूर्व मंडी अध्यक्ष बलदेव राज छाबड़ा अपने समर्थकों के साथ भाजपा को शीघ्र बाय बाय कह सकते हैं। इस बात की प्रबल संभावना बनी हुई है।

दरअसल, छाबड़ा पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के नजदीकी माने जाते हैं। पांच साल पहले जब हरक सिंह रावत ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी तो श्री छाबड़ा भी भाजपा में शामिल हुए थे। उस वक्त पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने उन्हें कांग्रेस में रोकने की कोशिश भी थी। अब चूंकि हरक सिंह रावत का भाजपा से मोह भंग हो चुका है और उन्हें निष्कासित करने के साथ ही मंत्री पद से बर्खास्त किया जा चुका है और वे कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं, इसलिए इस बात की प्रबल संभावना है कि बलदेव छाबड़ा भी भाजपा छोड़कर हरक सिंह रावत के साथ ही जाएंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.