Friday, September 4, 2026

रुद्रपुर में धूमधाम के मनाया गया लोहड़ी पर्व

Share

Advertisement

भोंपूराम ख़बरी,रूद्रपुर। सर्द मौसम और मंगल गीतों के बीच लोहड़ी पर्व पर देर रात लोग झूम उठे। शहर में मुख्य बाजार स्थित भगत सिंह चोक में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने जमकर आनंद लिया। इस दौरान लोहड़ी जलाई गई। गरीबों मजलूमों की मदद, स्वच्छता अपनाने का संकल्प लिया गया। पंजाबी, सिधी समाज के साथ ही सभी जाति धर्म के लोगों ने समारोह में शिरकत किया। इस दौरान सबद, कीर्तन व भजन से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया।लोहड़ी को लेकर सिख परिवारों में उत्साह का माहौल रहा। सुबह से ही पुरुष, महिलाएं और बच्चे तैयारियों में जुटे रहे। सबसे अधिक उत्साहित बच्चे दिखे। लोगों के घरों में जाकर लोहड़ी मांगी। शाम होते-होते गुरुद्वारा में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।शहर के प्रमुख बाजार में भी व्यापारियों ने एक दूसरे को लोहड़ी की बधाइयां दी और लोगों को लोहड़ी दी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.