Friday, September 4, 2026

अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ 23 राज्यों और 650 शहरों में डिजिटल माध्यम से कराएगा योग

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर, उधम सिंह नगर। कोविड से बढ़ती पाबंदियों को लेकर योग प्रशिक्षक भी नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ की उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष व जेसीज पब्लिक स्कूल की योग शिक्षिका मंजू राणा ने तैयारियां बताई। इन्होंने बताया कि उत्तराखंड राज्य से उधम सिंह नगर के अलावा नैनीताल,दिल्ली, महाराष्ट्र, आसाम, हरियाणा समेत दूसरे शहरों में भी कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। कोविड की पाबंदियों को देखते हुए इन्होंने ऑनलाइन व डिजिटल के दूसरे माध्यमों से भी लोगों को जोड़ने की योजना बनाई है। इन्होंने बताया कि सब कुछ ठीक रहा तो सही, नहीं तो डिजिटल माध्यम से सूर्य नमस्कार कराएंगे। आगामी योजना बताई कि हमारा संगठन 75 लाख लोगों को अभियान से जोड़ने का प्रयास करेगा। इसलिए डिजिटल माध्यम को बेहतर प्लेटफार्म बनाने की तैयारी है।  दिनांक 14 जनवरी 2022 को संपूर्ण विश्व में 75 लाख सूर्य नमस्कार का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसकी पूर्व तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.