Friday, September 4, 2026

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा किया जा रहा है सराहनीय कार्य

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर दिव्यांग जनों के लिए शिविर का आयोजन हुआ आज दो जरूरतमंद दिव्यांगजन राकेश और प्रेम शंकर को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई lजिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर 105 दिव्यांग जनों के पंजीकरण हुआ अस्थि के डॉक्टर श्री राजीव चौहान ने 51 अस्थि दिव्यांग का प्रमाण पत्र बनाए और 12 दिव्यांग जनों को एक्स-रे व मेडिसन के लिए लिखा डॉ गौरव अग्रवाल जी ने 18 मानसिक दिव्यांग जन के प्रमाण पत्र बनाए और 06 लोगों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में रेफर किया डॉ प्रवीण श्रीवास्तव जी ने 04 दृष्टिबाधित सर्टिफिकेट बनाएं और 05 दिव्यांगजन को दवाई के लिए लिखा l डॉक्टर आरके सिन्हा जी ने 03 मूकबधिर दिव्यांगजन के सर्टिफिकेट बनाएं l साथ ही जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर के स्टाफ द्वारा लगभग 76 दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र बनवाने में सहयोग किया गया साथ ही 25 दिव्यांग जनों के यूडी आईडी कार्ड जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा बनाए गए साथ ही दिव्यांग जनों को 14 फरवरी को मतदान करने के लिए जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा जागरूक किया गया और 20 दिव्यांग जनों को दीपा जी द्वारा कोविड-19 का वैक्सीनेशन किया गया इस मौके पर सतीश कुमार चौहान नोडल अधिकारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर मीनाक्षी चौहान ,अक्षय कुमार पारस प्रेमलता बलवंत सिंह डोली आदि उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.