Friday, September 4, 2026

गऊ माता की नृशंस हत्या कर हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने एवम रुद्रपुर का माहौल खराब करने का प्रयास करने के दोषियों की हो तुरन्त गिरफ्तारी 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर- कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा नें रुद्रपुर में गौमाता की हत्या कर हिन्दू समाज भावनाओं को ठेस पहुंचानें के दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है जारी बयान में कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि इस दुःखद मामले से हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं दर्दनाक घटना की जितनी निंदा की जाए उतना कम है और इस मामले के जल्द से जल्द खुलासे की भी आवश्यकता है ताकि माहौल खराब ना हो। गाबा ने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को इस मामले में अधिक से अधिक टीमें लगाकर तुरंत आस पास के सीसी कैमरों की फुटेज खंगालकर घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर उन्हें कानून सम्मत कड़ी से कड़ी कार्रवाई के अंतर्गत जेल भेजना चाहिए ताकि कोई भी असामाजिक आगे से ऐसा दुस्साहस करने की हिमाकत ना कर सके। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि यह घटना जानबूझकर असमाजिक तत्वों द्वारा चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश भी हो सकती है। ऐसी घटनाओं को हम 2012 चुनाव से ठीक पहले भी देख चुके हैं जिसकी परिणति दंगे के रूप में हुई थी जिला प्रशासन को इस बिंदु पर भी अपना ध्यान देना चाहिए।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.