Friday, September 4, 2026

कोरोना के चलते जिलानिर्वाचन अधिकारी ने लिए फैसले

Share

Advertisement

भोंपूराम, ख़बरी,रूद्रपुर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष व शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट के एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी  युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में विभिन्न राजनैतिक दलों के साथ आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कई फैसले लिए गये।

जिलाधिकारी ने कहा कोविड के दृष्टिगत सभी प्रत्याशी सभाओं, रैलियों, रोड शो आदि में कोविड प्रोटोकाल का विशेष ध्यान दे। उन्होने कहा निर्वाचन शांत माहौल में हो इसके लिए निर्वाचन में मिल कर कार्य करें।

उन्होने बताया कि जनसभाओं हेतु सभा स्थल के लिए समय से सुविधा एप के माध्यम से आवेदन कर सकते है। उन्होने कहा इसके लिए सभा स्थल, हॉल, हैलीपेड की सूची व्हाट्स एप/ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध करा दी जायेगी। उन्होने कहा रैली हेतु निर्धारित क्षमता से 50 प्रतिशत कम लोगों की अनुमति प्रदान की जायेगी। उन्होने बताया इस निर्वाचन में ऑनलाइन नामांकन की भी सुविधा दी गई है, प्रत्याशी ऑनलाइन भी नामांकन कर सकता है।

नही होगा विजय जुलूस, बुजुर्ग और दिव्यांगों को मिलेंगे वोटिंग के विकल्प। उन्होने बताया कोविड संक्रमण के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विजय जुलुस प्रतिबन्धित रहेगा। उन्होने बताया इस निर्वाचन में 80 आयु से उपर के मतदाता, दिव्यांग मतदाता तथा कोविड संक्रमित मतदाताओं हेतु पोस्टल बैलेट की सुविधा भी दी गई है, ऐसे मतदाता अपनी इच्छानुसार ईवीएम या पोस्टल बैलेट कोई भी माध्यम से अपना मत प्रयोग कर सकते है। उन्होने बताया कोेविड के दृष्टिगत मतदाताओं की संख्या एक ही बूथ पर ज्यादा न हो इसके लिए उसी स्थान पर अग्रणी बूथ बनायेे गये है। उन्होने बताया हर विधानसभा में इस बार 02-02 पिंक बूथ बनाये गये है, जिसमें सारे निर्वाचन से जुडे कार्मिक महिला कार्मिक होंगी।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.