Friday, September 4, 2026

भाजपा शासन में आम जनता मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से त्रस्त हो चुकी है,मीना शर्मा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर।महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त सह प्रभारी कुलदीप इंदौरी  का प्रथम बार नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया इस मौके पर सह प्रभारी  कुलदीप इंदौरी द्वारा महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण व मुख्य नेताओं की एक बैठक ली जिसमें श्री इंदौरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिशन 2022 विधानसभा चुनाव की जीत के लिए अपने अपने क्षेत्र व वार्डों में तन मन से लग जाए उन्होंने कहा कि बहुत जल्द टिकटों का ऐलान भी हो जाएगा शीर्ष नेतृत्व जिसे भी टिकट देगा सभी अन्य दावेदार व सभी कार्यकर्ता मिलकर उस प्रत्याशी को विजई बनाएं जिससे कि प्रदेश में कांग्रेस की कांग्रेस पार्टी की सरकार बन सके  इंदौरी ने कहा कि ने कहा कि भाजपा शासन में आम जनता मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से त्रस्त हो चुकी है, मंहगाई, बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार भाजपा सरकारों की पहचान बन गई है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय बेरोजगारी दर की भी दुगनी है। एक तरफ रोजगार देने मे सरकार असमर्थ है सारी नौकरियां सिर्फ कागजों तक ही सीमित है राज्य की भाजपा सरकार का 5 वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह से असफल रहा है। भाजपा द्वारा 5 वर्ष के कार्यकाल में तीन बार मुख्यमंत्री बदलने से यह साबित भी हो गया है कि भाजपा की राज्य सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में कोई भी कार्य नहीं किया। प्रदेश की जनता मंहगाई से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है। अनाज, सब्जियां, फल, खाद्यय तेल, पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से परेशान जनता अब रसोई गैस की कीमतों में की गई मूल्य वृद्धि से भारी आक्रोशित है। प्रदेश का नौजवान सरकारी सेवाओं की विज्ञप्तियों को देखने के लिए तरस गया है भाजपा ने प्रदेश सरकार का बार-बार चेहरा बदल कर इस बात को खुद ही साबित कर दिया है सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त हो चुकी है उसका जीता जागता उदाहरण हरिद्वार में कुंभ मेले में हुए करो ना टेस्टिंग घोटाले के रूप में जनता के सामने आ चुका है सरकार ने जांच की बात कह कर आज तक कोई भी कार्यवाही घोटालेबाज के ऊपर नहीं की है जिससे प्रतीत होता है कि घोटाले बाजों के तार भाजपा की सरकार से जुड़े हुए हैं सरकारी योजनाएं भारी भ्रष्टाचार की भेंट चढती जा रही हैं। राज्य के कर्मचारी वर्ग में भारी असंतोष है। और प्रदेश की जनता 2022 में कांग्रेस की सरकार को बनाने के लिए तैयार बैठी है इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष संदीप चीमा असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा पार्षद मोहनखेड़ा प्रीति साना कैलाश राठौर मोहन भारद्वाज महामंत्री विजय अरोड़ा वरिष्ठ नेत्री ममता रानी महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली किसान कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राम दयाल सिंह उमा सरकार एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट सेवादल के नगर अध्यक्ष संजीव रस्तोगी सुमित राय कमली कमलेश गुप्ता नितिन कुमार राजीव यादव रवि कठेरिया अजय यादव लक्की देबू कोली आदि कार्यकर्ता मौजूद थे

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.