Friday, September 4, 2026

बुल्ली बाई एप के असली मास्टरमाइंड आया सामने! ट्वीट कर पुलिस को दी चुनौती

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।बुल्ली बाई एप मामले में तीन गिरफ्तारियों के बाद एक ट्विटर यूजर ने दावा किया है कि एप के पीछे का मास्टरमाइंड वह है। उसने पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारियों पर भी प्रतिक्रिया दी है। कहा है कि- बेगुनाहों को परेशान करना बंद करो, वरना बुल्ली बाई 2.0 के लिए तैयार रहो। पुलिस को शक है कि यह ट्विटर यूजर नेपाल में है और वहीं से इस गतिविधि को अंजाम दे रहा है। हालांकि, पुलिस ट्विटर यूजर के सही जानकारी पता लगाने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा ट्विटर यूजर ने एप का वास्तविक यूजरनेम, पासवर्ड और सोर्स कोड भी साझा करने की पेशकश की, जिसका उपयोग एप को बनाने किे लिए किया गया था। उसने एक लिंक भी साझा किया है।

पुलिस को निशाना बनाते हुए @giyu44 ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया है। यूजर ने कहा है कि आपने गलत व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है, उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। उन्हें जल्द से जल्द रिहा करें।

ट्वीट में आगे लिखा है कि ‘जब यह सब शुरू हुआ तो मुझे भी इस बारे में ज्यादा नहीं पता था कि इससे क्या हो सकता है। मैं अपने दोस्तों विशाल व स्वाति के अकाउंट का उपयोग करता हूं। उन्हें पता भी नहीं है कि मैं क्या करने जा रहा हूं। वे दोनों मेरी वजह से गिरफ्तार हुए हैं। अब वे मुझे गाली देने के लिए आजाद हैं। इसके आगे किए गए ट्वीट में यूजर ने कहा कि अगर कोई मेरी फ्लाइट का बंदोबस्त कर देता है तो मैं आकर आत्मसमर्पण कर दूंगा। उधर, मुंबई पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि @giyu44 हैंडल से किए गए ट्वीट की सत्यता की पुष्टि की जा रही है।

अब तक तीन लोगों को किया गया है गिरफ्तार बुल्ली बाई एप मामले में पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक उत्तराखंड की रहने वाली 18 साल की स्वाती है। पुलिस का दावा है कि एप के पीछे मास्टरमाइंड यही लड़की है। इसके अलावा उसके 20 वर्षीय दोस्त मयंक रावत व 21 वर्षीय विशाल कुमार झा को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.