Saturday, September 5, 2026

विधायक ठुकराल ने किया सीसी मार्ग निर्माण का लोकार्पण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्राम सभा दानपुर की स्काई लार्क पीटल कालोनी में मुख्य मार्ग से रेव सिनेमा हाल के अन्त तक अजय अग्रवाल के घर तक सी.सी. मार्ग निर्माण कार्य विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा रुद्रपुर को विकास का मॉडल बनाना उनका लक्ष्य यह लक्ष्य डबल इंजन की सरकार के रहते ही पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा की डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड के हित में लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि से विशेष लगाव है इसीलिए प्रदेश में युद्ध स्तर पर विकास कार्य धरातल पर उतारे जा रहे हैं। प्रदेश सरकार उत्तराखंड को 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकास परक सोच का लाभ उत्तराखंड की जनता को मिल रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने पिछले 5 माह में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं विकास कार्यों के दम पर उत्तराखंड में एक बार फिर भाजपा का परचम लहराने जा रहा है ।विधायक ठुकराल ने उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए भाजपा को एक बार फिर मौका देने की अपील की। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर लोगों ने विधायक ठुकराल का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर पदम श्री वैद्य बालेंदु प्रकाश आर एस बेदी, जसविंदर सिंह बेदी,विक्रम शर्मा, शशांक सरवन कुमार, गोविंद विपिन डोभाल अनिल शर्मा, मुकेश कुमार, विजयपाल, आशुतोष कुमार, अरविंद कुमार ,गोपाल सिंह ,अर्जुन गुप्ता, ज्ञानचंद गुप्ता, अशोक कुमार अरोरा, विजेंद्र पाल, सुनील गोस्वामी, विनोद श्रीवास्तव, रूपेश कुमार शर्मा, विजेंद्र डोभाल,तीरथ सिंह गोराया, अतुल गुप्ता, अजय अग्रवाल आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.