Saturday, September 5, 2026

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा रूद्रपुर पहुंची,कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ओर प्रदेश चुनाव सह प्रभारी लोकेट चटर्जी की अगुवाई में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा रूद्रपुर पहुंची। यहां पहुंचने पर विजय संकल्प यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। विजय संकल्प रैली के आगमन पर शहर में जोरदार बाइक रैली निकाली गयी। रैली सिटी क्लब से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए अम्बेडकर पार्क पहुंची। यहां विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट और प्रदेश सह प्रभारी लोकेट चटर्जी को बड़ी माला पहनाकर सम्मानित किया गया। जनसभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा रक्षा मंत्री अजय भट्ट और प्रदेश सह प्रभारी लोकेट चटर्जी ने अपने सम्बोधन से कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए एक बार फिर भाजपा को मौका देने की अपील की। जनसभा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष मुद्दावहीन हो गया है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है इसीलिए वह आये दिन जनता को गुमराह करने पर तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार ने जो काम किये हैं वह सबके सामने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव इस प्रदेश के साथ रहा है इसी लिए यह प्रदेश चारों तरफर से आज तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।पीएम नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता का लोहा आज पूरी दुनिया मानती है। अजय भट्ट ने कहा कि जनता का विश्वास नहीं टूटने दिया जायेगा। अजय भट्ट ने कहा कि आने वाले चुनाव में धामी को दुबारा मुख्यमंत्री बनानाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है इसी में उत्तराखण्ड की भलाई है। भट्ट ने कहा कि विकास कार्यों की बदौलत राज्य सरकार ने लोगों के दिलों में जगह बनाई है। जिसकी बदौलत भाजपा दोबारा सत्ता में आएगी।

भाजपा प्रदेश सह चुनाव प्रभारी लोकेट चटर्जी ने कहा मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि मुझे देवभूमि में काम करने का मौका मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में जो काम हो रहा है उससे दम पर 2022 में एक बार फिर प्रदेश में भाजपा का परचम लहरायेगा। उसके बाद उत्तराखण्ड में विकास और तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि जो काम भाजपा कर सकती है वह कोई भी सरकार नहीं कर सकती। विधायक राजकुमार ठुकराल ने रूद्रपुर विधानसभा में कराये गये विकास कार्यों को गिनाते हुए एक बार फिर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाने का आहवान किया। सभा का संचालन भाजपा नेता सुरेश कोली ने किया।

इस अवसर पर विधानसभा कार्यक्रम संयोजक विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्कर काला वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश विधानसभा प्रभारी विजय मंडल पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, अनिल चौहान भाजपा नेता भारत भूषण चुघ,विकास शर्मा, विवेक सक्सेना, ललित मिगलानी संजय सुरेश कोली अमित नारंग, धीरेन्द्र मिश्रा,वेद ठुकराल,के के दास, राजेंद्र श्रीधर, ईश्वरी प्रसाद राठौर, राजेश बजाज, हिमांशु शुक्ला, गुंजन सुखीजा सुशील यादव, राकेश हरीश भट्ट राधेश शर्मा,मीना शर्मा, तरूण दत्ता, प्रमोद शर्मा शालिनी वोहरा ममता राठौर ओमवती चौहान मोहित कक्कड़, बबलू सागर, रामकिशन कोली, ललित योगेश वर्मा , मुकेश पाल,अशोक यादव आदि समेत तमाम भाजपाई थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.