Friday, September 4, 2026

कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई बेरोजगारी व भ्र्ष्टाचार के विरोध में डी डी चौक पर प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला फूका

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  गणेश गोदियाल के आह्रवान पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ती महंगाई बढ़ती बेरोजगारी व भ्र्ष्टाचार के विरोध में डी डी चौक पर प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि भाजपा शासन में आम जनता मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से त्रस्त हो चुकी है, मंहगाई, बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार भाजपा सरकारों की पहचान बन गई है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय बेरोजगारी दर की भी दुगनी है। एक तरफ रोजगार देने मे सरकार असमर्थ है सारी नौकरियां सिर्फ कागजों तक ही सीमित है और दूसरी तरफ जिनके पास नौकरी है वो सरकार के तानाशाहीपूर्ण रवैये से परेशान है। राज्य की भाजपा सरकार का 5 वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह से असफल रहा है। भाजपा द्वारा 5 वर्ष के कार्यकाल में तीन बार मुख्यमंत्री बदलने से यह साबित भी हो गया है कि भाजपा की राज्य सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में कोई भी कार्य नहीं किया। प्रदेश की जनता मंहगाई से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है। अनाज, सब्जियां, फल, खाद्यय तेल, पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से परेशान जनता अब रसोई गैस की कीमतों में की गई मूल्य वृद्धि से भारी आक्रोशित है। प्रदेश का नौजवान सरकारी सेवाओं की विज्ञप्तियों को देखने के लिए तरस गया है भाजपा ने प्रदेश सरकार का बार-बार चेहरा बदल कर इस बात को खुद ही साबित कर दिया है कि डबल इंजन की सरकार बनने पर जनता से किये गये वादे प्रधानमंत्री भी भूल गये हैं। गरीब जनता उज्ज्वला योजना के नाम पर बांटे गये सिलेण्डर नहीं भर पा रही है। सरकारी योजनाएं भारी भ्रष्टाचार की भेंट चढती जा रही हैं। राज्य के कर्मचारी वर्ग में भारी असंतोष है। और प्रदेश की जनता 2022 में कांग्रेस की सरकार को बनाने के लिए तैयार बैठी है इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष अरुण पांडे पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश बावरा महामंत्री राजीव कामरा रणजीत सिंह राणा विजय अरोड़ा नगर निगम में विपक्ष के नेता मोनू निषाद सचिन मुंजाल सौरभ शर्मा वरिष्ठ नेत्री ममता रानी किसान कांग्रेस के अध्यक्ष राम दयाल सिंह पूर्व प्रधान तुलविंदर सिंह महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली उमा सरकार सपना रानी बेबी सिकदर एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट बाबू विश्वकर्मा, भूपेंद्र कुमार नदीम खान, उमर अली, अशफाक, आमिर हुसैन,हरजीत सिंह, उमाशंकर, परितोष, दीपांकर, जय तरफदार, फरमान सदीकी, अबरार अहमद, अरुण शर्मा, राजू पाठक, गुरदत्त सिंह, हरेंद्र राठी, उमर खान, वाहिद मिंया, राज मिश्रा, इरफान खान, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.