Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड में शुरू हुआ 15-18 साल के बच्चों का कोविड टीकाकरण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, देहरादून।  उत्तराखंड में 15 से 18 साल तक के किशोरों का आज से कोविड टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज बन्नू स्कूल से प्रदेश में किशोरों के कोरोना टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया।  सोमवार को प्रदेश के इंटरमीडिएट स्कूलों में किशोरों को कोविड टीके की पहली डोज लगाई जा रही है। इसके अलावा पहले से चल रहे टीकाकरण बूथों पर किशोरों के लिए अलग से बूथ बना कर वैक्सीन लगाई जा रही है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए किशोरों को वैक्सीन लगने से संक्रमण से सुरक्षा कवच मिलेगा।           टीका लगवाने के लिए सभी किशोरों को पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड या स्कूल आई कार्ड दिखाना होगा। स्कूल आईकार्ड के साथ मोबाइल साथ में लाना अनिवार्य होगा। टीकाकरण से पूर्व ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा है। टीका लगवाने के लिए cowin.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। टीकाकरण केंद्र जाकर ऑफलाइन पंजीकरण भी करवाया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.