Friday, September 4, 2026

विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण गेहूं की फसल में आग लगने की लगातार बढ़ रही घटनाएं: डॉ गणेश उपाध्याय

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं, विद्युत विभाग के खिलाफ रिपोर्ट यथाशीघ्र ही जिला प्रशासन की करनी चाहिए। उनकी लापरवाही की वजह से आज किसानो को यह खामियाजा भुगतना पड रह है । जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। आखिर कब तक किसान प्राकृतिक चुनौतियों के साथ-साथ विभागीय लापरवाही का भी सामना पड रहा है।

डॉ किसानों को उनकी फसल के नुकसान के लिए कम से कम उत्तराखंड सरकार को ₹40000 प्रति एकड़ का मुआवजा मिलना चाहिए। नहीं तो यथाशीघ्र हम किसान जन एकजुट होकर उपरोक्त विभाग सहित सरकार के खिलाफ बहुत बड़ा आंदोलन करेंगे। यह बात डॉ गणेश उपाध्याय पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ने कही।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.