Saturday, September 5, 2026

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर भाजपा नेता सुरेश कोली दिव्यांग जनों को किया कंबल वितरण 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 97 जयंती पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश कोली ने अपने कार्यालय पर दिव्यांगों को कंबल वितरित कर दिव्यांग सम्मान समारोह मनाया मुख्य अतिथि रुद्रपुर विधानसभा प्रभारी विजय मंडल थे। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई देश के ऐसे नेता रहे हैं जिन्होंने पूरे विश्व में भारत का परचम लहराया।

समारोह के संयोजक भाजपा नेता सुरेश कोली ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात कर स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण किया जा रहा है कोली ने कहा कि अटल देश के तमाम भाजपाइयों के लिए एक आदर्श हैं।उन्होंने बताया कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 200 दिव्यांग लोगों को कंबल वितरित किए गए, साथ ही भाजपा की रीति नीति से भी अवगत कराया गया। इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह सुरेश शर्मा, ललित बिष्ट, मीना शर्मा, माया श्रीवास्तव, प्रतिभा तिवारी, नीता श्रीवास्तव, शिवकुमार, महेंद्री शर्मा यादराम कोली मुकेश पाल चंद्रपाल रश्मि रस्तोगी ,अखिल विश्वास रमन विश्वास ,सुदामा कोली ,रंजीत सागर, प्रेमशंकर, सत्यवती ,संजय सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.