Saturday, September 5, 2026

नजीमाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 11 पद सृजित, जल्द होंगी नियुक्तियां—बेहड़

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।तिलक राज बेहड़ ने बताया उत्तराखंड शासन के द्वारा किच्छा विधानसभा क्षेत्र में टाइप ए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीमाबाद में 11 पदों का सृजन किया गया है इसका शासन आदेश स्वास्थ्य सचिव के सचिव द्वारा आदेश पत्र संख्या- XXVIII-04-2025-22-2024(E-72666) के तहत जारी कर दिया गया है | बेहड़ ने कहा कि नजीमाबाद अस्पताल के भवन का कार्य निर्माणाधीन है निर्माणाधीन कार्य में जो कार्य किया जा रहा है उसमें 5 करोड़ की लागत से भवन का निर्माण कराया जा रहा है |

बेहड़ ने कहा कि नजीमाबाद अस्पताल किराए के भवन में संचालित किया जा रहा है, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा अस्थाई रूप से चिकित्सकों एवं स्टाफ की नियुक्ति वहां की गई है जिसके कारण अस्थाई नियुक्ति में अस्पताल के द्वारा मरीजों को सुविधाएं देने में दिक्कत आ रही है | इसलिए शासन के द्वारा अस्पताल के अंदर 11 पदों का सृजन किया गया है जिसके तहत 1 चिकित्सा अधिकारी शामिल है। पैरामेडिकल स्टाफ के तहत 7 पदों में 3 नर्सिंग अधिकारी, 1 फार्मासिस्ट, 1 लैब टेक्नीशियन, 1 महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक तथा 1 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद सृजित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 3 पद आउटसोर्सिंग सटाफ के सर्जित किये गए है |

बेहड़ ने कहा कि आजादी के बाद नजीबाबाद में अस्पताल बनने से इस क्षेत्र के आसपास बसे किच्छा विधानसभा व सितारगंज विधानसभा के हजारों लोगों और कई गाँवों को इसका लाभ मिलेगा नजीमाबाद अस्पताल 1 साल में बनकर तैयार हो जाएगा जो इस क्षेत्र के लिए मिल का पत्थर साबित होगा

इससे पूर्व जनता दरबार के माध्यम से विधायक द्वारा क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान भी किया गया। वार्ड 03 गीतांजलि विहार कॉलोनी के वार्ड वासी छोटेलाल शर्मा, गणेश दत्त शर्मा, लोकेश, मुरारी लाल दीपू गंगवार आदि के द्वारा सड़क निर्माण हेतु वार्ड में मांग की गई

वार्ड 05 निवासी कमलेश ने पानी की बिल की समस्या विधायक के समक्ष रखी, वसुंधरा एनक्लेव फेज-1 व किशनपुर वार्ड संख्या 3 के निवासी विकास शर्मा, रूबल, नरेश गंगवार, शैलेंद्र तिवारी आदि ने क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग उठाई। वहीं वार्ड संख्या 18 एवं वार्ड संख्या 20 से फ़रियाद शाह व अन्य निवासियों ने भी कुल 110 मीटर लम्बाई की दो सड़कों के निर्माण की मांग की, विधायक बेहड़ ने सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किये जाने का आश्वाशन दिया |

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.