Friday, September 4, 2026

नगलावासियों ने किया विधायक राजेश शुक्ला का फूलमालाओ से भव्य स्वागत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नगला। किच्छा विधानसभा क्षेत्र के नगला को नगरपालिका बनाये जाने की अधिसूचना जारी होने के बाद नगला पहुॅचे किच्छा विधायक राजेश शुक्ला। शुक्रवार को नगलावासियो द्वारा नगला बाईपास से गोलगेट तक विशाल आभार रैली निकाला गया।विधायक राजेश शुक्ला का नगला व गोलगेट वासियों ने ढोल नगाडे व पटाखे व फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया और लड्डूओं से तौला गया।

आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ कार्य कर रही है। भाजपा की प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने जनता के हित में लगातार कार्य कर रही है। उन्होने नगला को नगरपालिका बनाये जाने को सभी लोगो के हित में बताते हुये मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी व शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि जो लोग नगला उजाड़े जाने के लिए अफवाहें फैला रहे थे, हमारे व हमारी सरकार की तरफ से उन लोगों के मुंह पर करारा जवाब है नगला को बचाया भी गया और नगला को नगर पालिका बनाया भी गया है, नगला पंतनगर नगरपालिका बनने के बाद अब नगला पंतनगर क्षेत्रवासियों को सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

स्वागत करने वालों में पप्पी विष्ट, संजय शुक्ला, शेर सिंह, महेन्द्र बाल्मिकी, सुनील रोहेला ,डॉक्टर जेपी श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सोलंकी, कर्म सिंह विष्ट, गुड्डू सोलंकी,नारायण अरमोली, अनिल कुमार यादव, रामेश्वर गुप्ता, गौरी शंकर पाण्डेय, सुभाष गुप्ता, पप्पी बिष्ट, राजेश निषाद रिंकू शर्मा, हरीश पांडे, संजय, राजेन्द्र, धन सिह कोरंगा, सुनील प्रसाद ,सूरज ठाकुर, जावा बाल्मिकी, अमर, कैलाश सिह नेगी, संजय बिष्ट, धनोज यादव,मुन्ना,वीरेंद्र सिंह,वीरेन्द्र, संतोष , विनोद कुमार उर्फ राजा, अनिल वाल्मीकि संदीप वाल्मीकि , हरीश जोशी, गौरी शंकर पाण्डेय, विमला रावत,,सोनाली दुवे समेत हजारों महिलाये व पुरूष मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.