Friday, September 4, 2026

अरोरा ने किया सीसी मार्ग का शिलान्यास

Share

Advertisement

अरोरा ने किया सीसी मार्ग का शिलान्यास

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। प्रदेश के विकास के लिए धामी सरकार निरंतर कार्य कर रही है और असहायों की मदद के लिए भी तत्पर है, यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने खानपुर पूर्व में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कही। जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि प्रदेश की कल्याणकारी नीति प्रदेशवासियों को राहत प्रदान कर रही हैं। इस दौरान अरोरा ने ग्रामवासियों के साथ चाय पर चर्चा भी की और प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने रुद्रपुर विधानसभा प्रवास के निमित ग्रामीण क्षेत्र के खानपुर पूर्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय जनता से संवाद भी किया।

इससे पूर्व जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने ग्राम खानपुर पूर्व में 200 मीटर सीसी सड़क का शिलान्यास भी किया। जिसपर क्षेत्रवासियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा का आभार जताया। अरोरा ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेशभर में सड़कों का जाल फैल रहा है, फ्लाईओवर का निर्माण तेज गति से हो रहा है। जनसुविधाओं से जुड़े हर मुद्दे पर प्रदेश की भाजपा सरकार तेज गति से कार्य कर रही है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जगदीश विश्वास, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, मंडल अध्यक्ष हरीश भट्ट, महामंत्री आयुष चलाना, पूर्व प्रधान अशोक राय, ग्राम प्रधान बिशन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य कौशल विश्वास, जयनगर के प्रधान दीपक, सुरेंद्र कालरा, मनमोहन वाधवा, जितेंद्र सिंह हीरो, डॉक्टर मुनि, राम सरकार, कालीचरण विश्वास, जय देव मंडल, कृष्णा राय, सोमनाथ विश्वास, रमन विश्वास, आनंद मंडल, दीपांकर हालदार आदि मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.