Saturday, September 5, 2026

मुकंदपुर में डेढ़ किमी सड़क निर्माण शुरू 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुकंदपुर से लंगड़ाभोज तक डेढ़ किमी मार्ग निर्माण का पूजा अर्चना के साथ नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए ग्रामीणों से आगामी विधानसभा चुनाव में पुनः भाजपा की सरकार बनाने का आहवान किया। विधायक ठुकराल ने कहा कि भाजपा सर्व समाज की पार्टी है।और देश हित की सोच रखती है। राज्य सरकार ने 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का रोड मैप तैयार किया है यह तभी संभव होगा जब 2022 में एक बार फिर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनेगी।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज, ग्राम प्रधान बरी राई महेन्द्र सिंह सैनी, पूर्व प्रधान बूरा नगर मुकेश कुमार, जसवीर सिंह, गुरबक्श सिंह, फिरासत अली, अमनदीप सिंह, कुलदीप सिंह, परमजीत सिंह, करनैल सिंह, हरेन्द्र सिंह आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.