Friday, September 4, 2026

क्रिसमस के पर्व पर यीशु आगमन को सजे गिरिजाघर 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। गिरजाघरों में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। क्रिसमस डे पर प्रभु यीशु के आने की खुशी में ईसाई समुदाय के लोग एक दूसरे को बधाई देकर जश्न मनाते है। हालाँकि कोविड और ओमिक्रोन के चलते क्रिसमस पिछले साल की तरह ही इस बार भी सादगी से मनाया जा रहा है।

क्रिसमस से पहले ही शहर के विभिन्न चर्च के प्रबंधकों ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार महामारी को देखते हुए क्रिसमस कैरोल यानी शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले क्रिसमस के कार्यक्रमों भी नहीं होंगे। क्षेत्र के सभी गिरजाघरों में 25 दिसंबर को इस बार सिर्फ प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।

क्रिसमस ईसाई धर्म का सबसे बड़ा पर्व है। ईसाई समाज जन्म दिन मनाने के लिए उत्सुक हैं। प्रभु यीशु के जन्मदिन को लेकर शहर के गंगापुर मार्ग स्थित सैंट एना चर्च व आदर्श कालोनी के मेथोडिस्ट चर्च को झालरों और रंगे-बिरंगे गुब्बारों से को सजाया गया है। चारों और खुशियों का माहौल है। क्रिसमस डे की तैयारी में ईसाई समुदाय के लोग कई दिन से जुटे हुए थे। इसके मद्देनजर शुक्रवार को लोगों ने केक, गिफ्ट आदि की जमकर खरीदारी की। क्रिसमस का जुनून लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सैंट एना चर्च के फादर जोसफ मसीह ने बताया कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए चर्च में सिर्फ प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रार्थना सभा के दौरान सरकार के सभी गाइड लाइनों का शतप्रतिशत पालन किया जाएगा।

वहीं क्रिसमस को लेकर बच्चों में खासा उत्साह है। खास बात यह है कि यह उत्साह ईसाई समुदाय के बच्चों में ही नहीं, अन्य समुदायों के बच्चों में भी देखने को मिल रहा है। बच्चे सांता क्लाज वाली ड्रेस खरीदकर कर बेसब्री से क्रिसमस का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.