Saturday, September 5, 2026

संत केसर सिंह स्मृति सहायता कोष की आय बढाने के निर्देश

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। राय सिख समुदाय के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के शैक्षिक उन्नयन के लिए संत केसर सिंह स्मृति सहायता कोष से दी जाने वाली आर्थिक सहायता की समीक्षा तथा समिति द्वारा दिये गये प्रस्ताव पर उप जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र द्वारा चर्चा की गई। उन्होने संबंधित अधिकारी को संत केसर सिंह स्मृति सहायता कोष की आय बढाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि आर्थिक सहायता के लिए निर्धारित मानकों को सरल बनाया जाए ताकि और अधिक लोग आवेदन कर सके। उन्होने जनपद में डैम के किनारे बसे राय सिख समुदाय के लोग, जिनका आय प्रमाण पत्र नही बन पाता है, उन्हे भी पात्रता की श्रेणी मे लाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि शिक्षा का स्तर बढाने के उद्देश्य से निर्धारित आय प्रमाण पत्र की सीमा को बढाकर 1 लाख 50 हजार किया जाए ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो सके। उन्होने कहा संत केसर सिंह स्मृति सहायता कोष के ब्याज को बढाने के लिए इसके खाते को किसी अन्य बैंक में स्थानान्तरित करने का प्रयास करे। जो बैंक सीएसआर में भी कार्य कर सके। उन्होने संत केसर सिंह स्मृति सहायता कोष का पेन कार्ड बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। उन्होने संत केसर सिंह स्मृति सहायता कोष का कोष बढाये जाने के लिए उद्योगपतियों से कोष मे दान किये जाने के संबंध में बात किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये।

इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक अधिकारी पल्लवी बिष्ट, समिति के जगत सिंह, कृपाल सिंह, लाल सिंह, राजेन्द्र सिंह, सतनाम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.