Saturday, September 5, 2026

विधानसभा चुनाव में महिलाओं की होगी अहम भूमिका 

Share

Advertisement
भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा है कि इस बार रुद्रपुर विधानसभा के सभी बूथों पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भी सक्रिय रुप से तैनात रहेंगी।  आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और वह निष्ठा, लगन, समर्पण और ईमानदारी के साथ कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
शर्मा संजय नगर में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी इससे पूर्व यहां पहुंचने पर श्रीमती शर्मा सहित महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा, महिला कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष मोनिका ढाली, एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष चेतन भट्ट, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष अरुण पांडे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा, निगम पार्षद बबीता बैरागी, नगर पालिका परिषद के पूर्व सदस्य विकास मलिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील विश्वास और अमल मिस्त्री का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में कम्न्ग्रेस नेताओं ने पार्टी के महिला वार्ड अध्यक्ष पद पर देवी बैद्य, उपाध्यक्ष पद पर नमिता रॉय व ऊषा व्यापारी, महासचिव पद पर राखी हालदार और सचिव पद पर अमिता रॉय को जिम्मेदारी देकर उन्हें मनोनयन पत्र सौंपे। इस दौरान रवि राय, नीरज, अरुण दास, आसित बाला, वार्ड अध्यक्ष रणजीत तिवारी, असीम देवरी, परितोष गायन, आनंद शर्मा, उत्तम चौधरी, तपन, अमर मिस्त्री सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.