Friday, September 4, 2026

भाजपा ने किया चुनावी तैयारी को मंथन 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां पर व्यापक मंथन किया गया और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की रूपरेखा तय की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं के सुझाव भी लिए गए।

बता दें 2022 को लेकर आयोजित इस अहम बैठक मैं केंद्रीय मंत्री उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी श्री प्रहलाद जोशी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट को शामिल होना था। लेकिन रविवार को मौसम में विजिबिलिटी नहीं होने के कारण देहरादून से दोनों मंत्री उड़ान नहीं भर पाए। दोनों केंद्रीय मंत्रियों का कार्यक्रम स्थगित होने के बाद यहां बैठक का शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता विनय रोहिल्ला,जिला प्रभारी राजेंन्द्र बिष्ट, हरियाणा के चुनाव प्रभारी भारत भूषण जुयाल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने दीप जलाकर शुभारंभ किया।

इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चो के जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री, विधायक गण, मा.दर्जा राज्यमंत्री, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका व पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, विधानसभा प्रभारी व सह प्रभारी, सभी विधानसभाओं के कोर कमेटी के सदस्य एवं सभी विधानसभाओं की चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य, सभी विधानसभाओं के पूर्णकालिको ने आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर व्यापक रणनीति तय की। साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर भी व्यापक चर्चा की गई।

वैठक में जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने बताया कि 24 दिसंबर को देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हल्द्वानी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली मैं उधम सिंह नगर से 50,000 कार्यकर्ता हल्द्वानी पहुंचेंगे। साथ ही 2 जनवरी को विजय संकल्प यात्रा जनपद में पहुंचेगी। यहां सभी विधानसभा क्षेत्रों में इस यात्रा के तहत रोड शो निकाले जाएंगे विजय संकल्प यात्रा का हर विधानसभा में ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा इसके अलावा पार्टी की नीतियों और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए डिजिटल रथ जिले में सभी बूथों तक पहुंचेंगे। इन के माध्यम से योजनाओं का प्रचार प्रसार और पार्टी कार्यकर्ताओं मैं जोश भरा जाएगा।

जिला प्रभारी राजेंद्र बिष्ट ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि देहरादून में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी इस रैली में लाखों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है उधम सिंह नगर शादी हर विधानसभा से बड़ी संख्या में इस रैली में कार्यकर्ता अपनी भागीदारी करेंगे। बैठक में आगामी कार्यक्रमो को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सुझाव भी लिए गए।

बैठक में काशीपुर मेयर उषा चौधरी, जिला महामंत्री महामंत्री विवेक सक्सेना, हिमांशु बिष्ट, विजय मंडल, कमलेंद्र सेमवाल, दिनेश भाटिया, जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी, अजय तिवारी, उत्तम दत्ता, राजेंद्र श्रीधर, विवेक राय आदि तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.