Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड अपार संभावनाओं का प्रदेश : मनीष सिसौदिया 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  कुमाऊं के चार दिवसीय दौरे के अंतिम दिन उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर पहुंचे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि उत्तराखंड अपार संभावनाओं का प्रदेश है। यहाँ एक ईमानदार सरकार की आव्श्यक्त्य है जो जनसमस्याओं का सार्थक हल ढूंढ सके।

सिसौदिया काशीपुर बाईपास स्थित एक होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित ‘बिज़नस डायलाग’ इवेंट में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, उद्योगपतियों सहित आम जनता के प्रश्नों को सुना और आम आदमी पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में इन सभी समस्याओं के समाधान की बात कही।

अपने संबोधन में मनीष सिसौदिया ने कहा कि बीते सात साल में दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है। जब उन्हें सत्ता मिली थी तब दिल्ली का बजट तीस हजार करोड़ था और खर्च काटकर विकास के लिए सरकार के पास मात्र एक हजार करोड़ रुपये थे। ऐसे में उन्होंने दिल्ली के हर उपनगर के व्यापारियों से वार्ता आयोजित की। तीन महीने की मशक्कत के बाद व्यापारियों की समस्याएं दूर करने के साथ ही टैक्स उपार्जन के मौके बनाए गए। दिल्ली में इंस्पेक्टर राज खत्म किया गया। व्यापारियों के लिए एकल खिड़की सिस्टम शुरू किया गया। हेल्पलाइन नंबर 1076 शुरू कर उसमे 140 समस्याओं के जिस्तरण का प्रावधान किया। इसके बाद व्यापारियों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़े और उनके काम घर बैठे होने लगे। नतीजन दिल्ली ने तरक्की की और आज दिल्ली का बजट साठ हजार करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आप की सर्कार बनने पर प्रदेश में व्यापार व औद्योगीकरण बढ़ाने, मुफ्त स्कूली शिक्षा और सडकों का नेटवर्क बिछाने पर काम किया जायेगा। साफ़ राजनीति से प्रदेश का विकास कर दिखाया जायेगा।

इससे पूर्व संवाद कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पीडी अग्रवाल, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा, उद्योगपति लिलंशी अरोरा सहित कई लोगों ने अपनी समस्याएं सिसौदिया के समक्ष रखी और उनके समाधान अपने चुनावी घोषणा पत्र में रखने की मांग की।

उत्तराखंड अपार संभावनाओं का प्रदेश : मनीष सिसौदिया 

कार्यक्रम में आप के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश मोहनिया, पर्यावरणविद राजीव नयन बहुगुणा, आप की प्रचार समिति के अध्यक्ष दीपक बाली, जिलाध्यक्ष मुकेश चावला, महानगर अध्यक्ष नंदलाल प्रसाद सहित दर्जनों कार्यकर्ता व आम जनता उपस्थित थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.