Friday, September 4, 2026

कौन हैं अनंत यार्डी जिन्होंने IIT Delhi को देंगे 150 करोड़! AI रिसर्च के लिए खोला खजाना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नई दिल्ली।  देश के बड़े शिक्षण संस्थानों में शामिल Indian Institute of Technology Delhi an एक बार फिर अपने पुराने छात्र का साथ मिला है. जब देश में नई टेक्नोलॉजी और AI की बात हो रही है, उसी बीच आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र Anant Yardi ने अपने कॉलेज के लिए बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने कुल 150 करोड़ रुपये देने का <वादा किया है. जिसमें हाल ही में 75 करोड़ रुपये > और जोड़े गए हैं. इस मदद से IIT Delhi में पढ़ाई, रिसर्च और कैंपस तीनों को सीधा फायदा मिलेगा।

AI पढ़ाई और रिसर्च को मिलेगा फायदा

इस पैसे का बड़ा हिस्सा Yardi School of Artificial Intelligence को मिलेगा. यह स्कूल साल 2020 में शुरू हुआ था. यहां AI मशीन लर्निंग और डेटा साइंस जैसे विषय पढ़ाए और सिखाए जाते हैं. यहां डॉक्टर, रोबोट, मौसम की जानकारी, ट्रांसपोर्ट और इंडस्ट्री जैसे कई कामों में नई-नई चीजें बनाने पर काम हो रहा है. खास बात यह है कि यहां 40 से ज्यादा प्रोफेसर अलग-अलग विभागों से मिलकर काम कर रहे हैं. जिससे नए आइडिया और इनोवेशन को बढ़ावा मिल रहा है.

कैंपस में भी होंगे बड़े बदलाव

इस मदद का कुछ हिस्सा IIT Delhi के कैंपस को बेहतर बनाने में भी लगेगा. नए हॉस्टल बनाए जाएंगे और एक नया पढ़ाई का बिल्डिंग भी बनेगा. इससे छात्रों को रहने और पढ़ने में ज्यादा सुविधा मिलेगी. क्योंकि हर साल यहां छात्रों की संख्या बढ़ रही है. यह कदम इसलिए भी जरूरी है क्योंकि हर साल IIT Delhi में छात्रों की संख्या बढ़ रही है. ऐसे में बेहतर रहने और पढ़ने की सुविधा देना संस्थान के लिए अहम हो गया है

अनंत यार्डी ने क्या कहा

अनंत यार्डी ने कहा कि IIT Delhi ने उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने की मजबूत शुरुआत दी. इसलिए वह अपने कॉलेज के लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं. वहीं IIT Delhi के डायरेक्टर Rangan Banerjee ने उनका धन्यवाद किया और कहा कि इस मदद से संस्थान को AI के क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी. अनंत यार्दी यार्डी सिस्टम्स के संस्थापक हैं. वे 1968 बैच के आईआईटी दिल्ली एलुमनाई हैं और अमेरिका स्थित यार्डी सिस्टम्स के चेयरमैन हैं. यार्दी ने कहा कि आईआईटी ने उन्हें मजबूत आधार दिया. इसलिए यह वापसी का प्रयास है.

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.