Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन ने की एसएसपी से मुलाक़ात 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  उत्तराखंड पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन से जुड़े व्यवसायियों नेविधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर से मुलाकात कर गुरूनानक सर्विस सेंटर सितारगंज में अज्ञात लोगों द्वारा पम्प के स्टाफ से की गयी मारपीट के मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान एसएसपी को दिये गये ज्ञापन में एसोसिएशन ने कहा कि 14 दिसम्बर की रात सितारगंज स्थित गुरूनानक सर्विस सेंटर पम्प बंद होने के पश्चात लगभग 10.30 बजे अज्ञात लोग पम्प आए तथा अपनी मोटरसाइकल में पट्रोल डालने को कहने लगे। जिस पर स्टाफ द्वारा अवगत कराया गया कि पम्प बंद हो चुका है। जिस पर उक्त लोगों ने पम्प कर्मचारियों के साथ गाली गलोच एवं मारपीट शुरू कर दी जिससे शोर शराबा सुनकर वहाँ स्टाफ के पारिवारिक सदस्य जो पम्प पर ही निवास करते है बाहर आ गए। उक्त लोगों ने स्टाफ को पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिनका ईलाज सुशीला तिवारी हाॅस्पिटल हल्द्वानी में चल रहा है । उस रात की सम्पूर्ण घटना पम्प पर लगे सीसी कैमरे में कैद है। अगले दिन 15 दिसम्बर को सितारगंज थाने में पम्प स्वामी द्वारा तहरीर दी गई थी किंतु अभी तक दोषियों की कोई गिरफ्रतारी नहीं हुई। घटना के वत्तफ जो मोटरसाइकल को लेकर आरोपी पम्प पर आए थे उस मोटर साइकल को पम्प कर्मचारियों द्वारा उसी रात को सितारगंज थाने में पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था। मामले में उल्टा आरोपियों की तरफ से पम्प कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करा दी गई जिससे जिले भर के पम्प स्वामियों एवं कर्मचारियों में रोष एवं भय का वातावरण बना हुआ है। विधायक ठुकराल और एसोसिएशन के लोगों ने उक्त घटना के दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.