Friday, September 4, 2026

जरूरतमंदो को वितरित किये आर्थिक सहायता के चेक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्राम महेशपुर में निर्धन जरूरतमंद परिवारों को पुत्रियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत आर्थिक सहायता के चेकों का वितरण किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। गरीब जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री राहत कोष से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के लिए वह सदैव प्रयासरत रहे हैं, आगे भी जरूरतमंदों के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। इस दौरान विधायक ठुकराल ने मोहनपुर नंबर दो निवासी गणेश बैरागी, मोहनपुर नंबर एक निवासी परितोष हाल्दार, अवतार सिंह, विजयनगर निवासी माललती बैरागी, मोतीपुर नंबर दो निवासी दिलीप राय, पिपलिया नंबर दो निवासी निमाई मण्डल, इन्द्रेश नगर निवासी संदीप वाल्मीकि, महतोष संजयनगर निवासी कन्हई लाल, मोहनपुर नंबर एक निवासी नेम चन्द्र, विजय मजूमदार, करूणा सिकदार, विकास मजूमदार, और विकास नगर निवासी बादल राय आदि को पांच पांच हजार रूपये के चेक वितरित किये।

इस अवसर पर राजेश बजाज, मुकेश कुमार, अंकित बठला, मोहममद उमर, नाजिर, प्रेम राम आर्य, तेज पाल, दुलाल मलिक, अशोक ढाली, हरि विश्वास, सुरजीत कीर्तनिया, जितेन्द्र, ज्योतिष मण्डल, मधु विश्वास आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.